मुख्यपृष्ठArticle Raja ये हैं भारत की 10 सबसे खूबसूरत जगहें, जिंदगी में एक बार जरूर घूमें - Article Raja byAmplify Bharat -फ़रवरी 01, 2022 0 ये हैं भारत की 10 सबसे खूबसूरत जगहें, जिंदगी में एक बार जरूर घूमें!जब भी खूबसूरत जगहों का जिक्र आता है तो कई लोगों के मन में विदेश का ख्याल आता है. लेकिन भारत देश में भी कई खूबसूरत और दिलकश जगहें हैं. अगर घूमने के शौकीन हैं तो यकीनन जिंदगी में एक बार इन जगहों की सैर जरूर करने जाएं. भारत की इन जगहों को देखने के बाद आपका मन खुश हो जाएगा. यहां जानिए- भारत की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन जगहों के बारे में,युमथांग वैली, सिक्किमसिक्किम वैसे तो अपने आप में ही बहुत खूबसूरत जगह है, लेकिन युमथांग वैली के दिलकश नजारों की बात अलग है. इस जगह को 'वैली ऑफ फ्लावर्स' भी कहा जाता है. युमथांग वैली समुद्र तल से करीब 3,564 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. यहां के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाने देश-विदेश से पर्यटक यहां आते हैं. यहां पर मनमोहक झीलें हैं, जो पर्यटकों को कश्मीर का अहसास कराती हैं|टी गार्डन हिल ऑफ मुन्नार, केरल-केरल सिर्फ खूबसूरत बीच के लिए ही नहीं, बल्कि मुन्नार के लिए भी जाना जाता है. मुन्नार बहुत ही खूबसूरत जगह है. केरल के मुन्नार में देखने लायक है टी गार्डन. यह जगह समुद्री तट से लगभग 7000 फीट ऊंचाई पर स्थित है. यहां चारों तरफ फैली हरियाली और प्राकृतिक के खूबसूरत नजारें लोगों के मन को मोह लेते हैं|स्टाक रेंज, लद्दाख-अगर खूबसूरत पहाड़ों के बीच समय बिताना पसंद करते हैं, तो यह जगह आपके लिए सबसे बेस्ट है. चारों तरफ भूरे और बर्फ से ढके पहाड़ देखने को बनते हैं. यहां कई एडवेंचर्स चीजें की जा सकती हैं, जैसे हाइकिंग, क्लाइम्बिंग और कैंपिंग का भी आनंद उठा सकते हैं|ऐसे ही खुद को अपडेट रखने के लिए हमे फॉलो करें। Tags Article Raja Article raja website articleraja.com Facebook Twitter