पर्यटकों के लिए बेहद खास हैं मथुरा के ये धार्मिक स्थान |

 

पर्यटकों के लिए बेहद खास हैं मथुरा के ये धार्मिक स्थान |


घूमने का शौक किसे नहीं होता। हर कोई नई-नई जगहों पर घूमने का  प्लान बनाते हैं। ताकि आपका मूड़ फ्रेश हो जाए। वैसे तो आपने बहुत से जगहों के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में आध्यात्मिक नगरी मथुरा में देशभर से पर्यटक आते हैं। होली जैसे उत्सवों में तो विदेशी सैलानी भी बड़ी संख्या में मथुरा पहुंचते हैं। आप मथुरा में परिवार के साथ जाएं या अकेले इस जगह घूमने के लिए सबसे अनुकूल महीना फरवरी, मार्च, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर है।

कृष्ण जन्मभूमि मंदिरः कृष्ण जन्म भूमि मथुरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थान है। इस जगह को भगवान कृष्ण का जन्म स्थान माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि का ना केवल राष्द्रीय स्तर पर महत्व है बल्कि वैश्विक स्तर पर जनपद मथुरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान से ही जाना जाता है। आज वर्तमान में महामना पंडित मदनमोहन मालवीय जी की प्रेरणा से यह एक भव्य आकर्षण मन्दिर के रूप में स्थापित है। पर्यटन की दृष्टि से विदेशों से भी भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए यहां प्रतिदिन आते हैं। भगवान श्रीकृष्ण को विश्व में बहुत बड़ी संख्या में नागरिक आराध्य के रूप में मानते हुए दर्शनार्थी आते हैं।

Amplify Bharat

About Myself, Lifestyle | Fashion | Nature Love

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने